Pages ( प्रश्न और उत्तर )

Monday, 17 September 2012

यह पानी पर तैर नहीं सकता ।

दो दोस्त थे और दोनों ही शिकारी थे। एक बार एक शिकारी को एक कुत्ता मिला। अब आप सोच  रहे होंगे की कुत्ता मिलना इतना  कठिन काम तो नहीं, लेकिन उस कुत्ते एक विलाक्षद प्रतिभा थी और वो यह कि वह कुत्ता पानी पर चल सकता था। शिकारी उस कुत्ते को पा कर बहुत खुश हुआ। उसने सोचा की वह अपने दोस्त को surprize देगा। अतः उसने अपने मित्र को घर पर चाय पर बुलाया। दोनों घर के पास वाले तालाब के किनारे पर बेठ गए। तभी तालाब में एक पक्षी तैर रहा था । शिकारी  सोचा यही उचित  मौका है surprize देने का।उसने कुत्ते को इशारा किया तो कुत्ता पानी पर दौड़ते हुए गया और पक्षी को पकड़कर शिकारी के पास ले आया।शिकारी ने अपने दोस्त से पूछा, "आप को इस कुत्ते में कुछ खूबी देखी?" तब उसका दोस्त बोला  खूबी तो है कि यह पानी पर चल सकता है, परन्तु इसमें एक कमी है, यह पानी पर तैर नहीं सकता ।

दोस्तों, आपने इस कहानी से क्या निष्कर्ष निकला?

No comments: